Sitapur News: खेत के बाहर मिली सिर कटी लाश, पुलिस जांच में जुटी
सीतापुर, जुलाई 26 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के पट्टी नेवादा गांव के बाहर रविवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव गांव के बाहर एक मूंगफली के खेत में पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस व फ़ॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस घटनास्थल के आसपास के इलाकों में युवक के कटे हुए सिर की तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आसपास के थानों में गुमशुदा युवकों की जानकारी जुटा रही है और हत्या के खुलासे के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह का कहना है कि शव की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं आसपास के क्षेत्र में सर खोजा जा रहा हैl
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.