सीतापुर, अगस्त 6 -- Sitapur News: बिसवां, संवाददाता। बिसंवा के जुहाली टोला में खुले नाले में गिरकर हुई मासूम की मौत के मामले में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह मुकदमा नगर पालिका परिषद के निर्माण लिपिक अहमद हुसैन द्वारा बिसवां थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बिसवां के मोहल्ला जुलाही टोला निवासी इकबाल का सात वर्षीय बेटा सलमान बीते सोमवार को अपनी बहन और अन्य बच्चों के साथ खले रहा था। इस बीच वह खेलते- खेलते जोशी टोला स्थित नाले के पास पहुंच गया था। नाले का पत्थर टूटा होने से सलमान नाले में गिर गया था। बच्चों की चीख-पुकार पर परिवार व आसपास के लोगों ने सलामन को खोजना शुरू किया था। यह भी पढ़ें- Sitapur News: खुले नाले में गिरकर मासूम की मौत, ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज आधे घंटे बाद करीब 50 मीटर दूर सलमान मिल...