सीतापुर, अगस्त 31 -- Sitapur News: खैराबाद, संवाददाता। खैराबाद के भगवतीपुर स्थित घर में खिड़की की ग्रिल काटकर जेवर व अनाज की बोरी उठा ले गए। यह आरोप लगा पीड़िता ने पड़ोस के ही चार लोगों के खिलाफ खैराबाद थाने में शिकायत की है।भगवतीपुर निवासी राधा सिंह के मुताबिक बीते 26 अगस्त को वह घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ बाहर गई थी। सोमवार सुबह परिवार वाले घर लौटे तो खिड़की की जाली टूटी हुई थी। भीतर गए तो देखा कि घर का सामान अस्त- व्यस्त था। घर से लाखों रपये के जेवर, गेहूं की चार बोरियां और सरसों की दो बोरियां गायब थी। राधा ने गांव के ही चार लोगों पर चोरी का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अनिल सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। खिड़की की जाली तो हटी हुई पाई गई पर राशन की बोरियो का निकलना संभव नहीं है। शुरुआती जांच में घटना संदिग्...