सीतापुर, अगस्त 25 -- Sitapur News: तंबौर, संवाददाता। शारदा और घाघरा नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है, बावजूद इसके तटीय इलाकों में बाढ़ व कटान का खतरा बना हुआ है। नदियों की उफनती लहरें तटीय इलाकों में बसे लोगों को डरा रहा हैं। खाना मरोड़ में शारदा ने एक बार फिर कटान शुरू कर दिया है। यहां कटानरोधी परियोजना से आगे शारदा नदी ने आंशिक रूप से कटान शुरू कर दिया है। 24 घंटे खाना मरोड़ में कटान के चलते खानामरोड़ में कौशल, राधेश्याम, श्रीराम, प्रमोद, छिद्दू की एक बीघा जमीन पर लगी फसलें कटान के चलते नदी में समा गई है। सिंचाई विभाग की ओर से कराए जा रहे बचाव कार्य नाकाफी साबित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Sitapur News: खाना मरोड़ में कटान रोकने के लिए बनाए गए बंबूक्रेट नदी में समाए मंगलवार को शारदा नदी खतरे के निशान से 74 सेंटीमीटर जबकि घाघरा केवल 1.43 से...