सीतापुर, अगस्त 25 -- Sitapur News: तंबौर, संवाददाता। शारदा और घाघरा नदियों का जलस्तर स्थिर बना हुआ है, हालांकि सोमवार को शारदा नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई। रविवार को खतरे के निशान से 64 सेंटीमीटर नीचे बहने वाली शारदा नदी सोमवार को खतरे के निशान से केवल 59 सेंटीमीटर दूर है। जबकि घाघरा नदी खतरे के निशान से 1.23 मीटर नीचें बह रही है। बावजूद इसके प्रभवित इलाकों में ग्रामीणों की दुश्वारियों कम नही हो रही हैं। सोमवार को बनबसा से 63,706 शारदा से 1,31,337 और गिरिजा बैराज से 1,50,636 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके बाद नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ और कटान का खतरा बना हुआ है। नदी की उफनती लहरें देख ग्रामीण सहमें हुए हैं। तंबौर के खाना मरोड़ गांव में शारदा ने एक बार फिर आंशिक कटान शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: अराजकतत्व...