सीतापुर, जुलाई 14 -- Sitapur News: सीतापुर। शहर के मोहल्ला लोहार बाग में डामर सड़क कई जगह से टूट गई है। जिससे गड्ढे हो गये हैं। वहीं बजरी भी उखड़ रही है। इस मार्ग से बच्चे स्कूल भी जाते हैं। जर्जर मार्ग से निकलने पर लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क बनवाने की मांग की, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Deoria News: शहर के सोमनाथ नगर में बभनी तक की सड़क बनी मुसीबत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...