सीतापुर, जुलाई 22 -- Sitapur News: बहादुरगंज, संवाददाता। इलाके के मल्लाहनपुरवा गांव निवासी मुन्ना (25) का शव मंगलवार रात गोंडा गांव के पास सड़क किनारे लगे विद्युत खंभे से लटकता मिला। युवक के गले में गमछे का फंदा पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने भी शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह नशे का आदी था। थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि मृतक की मां रामावती ने पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...