Sitapur News: क्षत्रिय समाज की हुई बैठक में चर्चा की
सीतापुर, जुलाई 18 -- Sitapur News: हरगांव, संवाददाता। नयागांव फिरोजपुर में क्षत्रिय समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह तथा संचालन राजेश सिंह तोमर ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से न्याय पंचायत स्तर पर संयोजकों के चयन का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। निर्णय लिया गया कि संयोजक अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें संगठन से जोड़ेंगे तथा प्रत्येक गांव से दो-दो जागरूक लोगों को आगामी बैठक में शामिल करेंगे। इसके बाद विभिन्न न्याय पंचायतों के लिए संयोजकों का मनोनयन किया गया। सभी नवनियुक्त संयोजकों ने समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आशुतोष सिंह एडवोकेट, धनंजय सिंह, सरवन सिंह रौना, अजय पाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.