Sitapur News: केशव ग्रीन सिटी में बाढ़ का पानी उतरा तो सामने आई तबाही, करीब 20 करोड़ का नुकसान
सीतापुर, अक्टूबर 9 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। शहर की वीआईपी कॉलोनियों में शुमार केशव ग्रीन सिटी में बाढ़ का पानी उतरते ही तबाही की तस्वीर सामने आने लगी है। करीब 10 दिन तक पानी में डूबे रहे घरों में अब कीचड़, बर्बाद फर्नीचर और खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। एक दर्जन से अधिक कारें और दर्जनों दोपहिया वाहन खराब हो चुके हैं। निचली मंजिलों में रखा घरेलू सामान भी बर्बाद हो गया है। कॉलोनी में 20 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। कोई घर की सफाई में जुटा है तो कोई बचे सामान को सहेजने में। वहीं, दोबारा बाढ़ आने की आशंका से किराएदार अब दूसरे ठिकाने तलाशने लगे हैं।
बाढ़ के बाद नुकसान की तस्वीर केशव ग्रीन सिटी में 400 से अधिक घर हैं। बाढ़ ने यहां रहने वाले परिवारों को भारी आर्थिक चोट पहुंचाई है। पानी उतरने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.