सीतापुर, अगस्त 30 -- Sitapur News: सीतापुर। शहर के विजय लक्ष्मी नगर और शेख सरायं मोहल्ले में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। स्कूलों के पास कूड़ा पड़ा हुआ है। जिससे उठने वाली दुर्गंध से स्थानीय निवासी और बच्चे परेशान हैं। साथ ही राहगीरों को भी दिक्कत हो रही है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों ने कूड़ा हटवाने और सफाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...