Sitapur News: कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर अलादापुर के बच्चे
सीतापुर, अगस्त 30 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। विकासखंड सिधौली की ग्राम पंचायत अलादापुर में पक्का रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को भी कीचड़ भरे रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। बरसात में रास्ते पर जलभराव होने से समस्या और बढ़ गई है। परेशान ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी सिधौली को सामूहिक शिकायती पत्र देकर इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि विकासखंड कार्यालय के पीछे पश्चिम दिशा में उनके मकान बने हैं। इनके पास से सरकारी चकमार्ग गुजरता है, लेकिन अभी तक इस पर पक्का रास्ता नहीं बनाया गया है। बारिश होते ही कच्चा मार्ग कीचड़ और पानी से भर जाता है। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है। वहीं बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों के लिए भी आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.