Sitapur News: किशोरी का लखनऊ में चल रहा इलाज
सीतापुर, अक्टूबर 27 -- Sitapur News: महोली, संवाददाता। महोली इलाके में 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी अशोक यादव को खमरिया रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुस्टि हुई थी उधर, गंभीर हालत में किशोरी का लखनऊ के हायर सेंटर में उपचार चल रहा है। महोली क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका के साथ शनिवार रात मुड़िया गांव निवासी अशोक यादव ने दुष्कर्म किया था। आरोपी पड़ोसी गांव के ही प्रधान के यहां काम करता था। वारदात के बाद वह किशोरी को लहूलुहान हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गया था। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.