Sitapur News: कार सवार ने युवक को रोककर पीटा
सीतापुर, जुलाई 6 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद के मोतीपुर में कार सवार ने एक युवक की रोककर पिटाई कर दी। तहरीर पर महमूदाबाद पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। महमूदाबाद के मोतीपुर के दिलीप वर्मा के मुताबिक रविवार शाम को वह कोतवाली मार्ग पर मेरा बचपन स्कूल के पास पहुंचे थे तभी चीनीमिल कालोनी निवासी ऋषिराज सिंह अपने दो अन्य साथियों संग कार से आए और उन्हें रोककर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। पिटाई से वह चोटिल हो गए। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.