सीतापुर, अक्टूबर 31 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद इलाके में शनिवार को पूर्व पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे अम्ब्रीश गुप्त की कार में अचानक आग लग गई। आग देख अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में कार सवार ने नीचे उतकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ। अम्ब्रीश गुप्त शनिवार को कार से अमीरगंज की तरफ जा रहे थे। वह चिकमण्डी चौराहे पर पहुंचे थे तभी कार में इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते लपट निकलने लगी और आग विकराल हो गई। आनन-फानन में कार सवार लोग नीचे उतरे और किसी तरह आग पर बुझाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...