सीतापुर, अगस्त 17 -- Sitapur News: रेउसा, संवाददाता। थानगांव इलाके में छत के रास्ते घर में घुसे चोर एक लाख रुपये कीमत का माल बटोर ले गए। घटना के समय परिवार कांवड़ लेकर गया था। राजपुर क्योटाना के राजपुर निवासी दीपू रविवार देर शाम कांवड़ यात्रा के लिए चहलारी घाट पर जल भरने गए थे। परिवार के अन्य लोग भी घर से बाहर थे। इस बीच चोरों ने घर को निशाना बनाकर सामान पार कर दिया। परिवार वाले घर पहुंचे तो कमरे में रखा बक्सा भी गायब था। परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे बक्शा पड़ा हुआ था। उसमें कपड़े थे तो कीमती सामान गायब था। तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...