सीतापुर, अगस्त 7 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। श्री शिव कांवड़ सेवा संघ द्वारा आयोजित राजघाट से गोला गोकर्णनाथ तक आयोजित कांवड़ यात्रा में शामिल कांवड़ियों का भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा महोली में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने भगवान भोलेनाथ की आरती कर कांवड़ियों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्री हम सभी सनातनियों की आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं। ये भगवान भोलेनाथ के भक्त होने के साथ-साथ सनातन परंपरा के ध्वजवाहक भी हैं। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता श्रद्धालुओं के सम्मान और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। जिला अध्यक्ष ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों को इस पावन यात्रा के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि और...