सीतापुर, अक्टूबर 15 -- Sitapur News: बिसवां। कांग्रेस नेता राकेश वर्मा आरके पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस में सभी वर्गों और बेटियों का सम्मान सुरक्षित है। बिसवां विधानसभा क्षेत्र के जनसंपर्क दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रशांत पटेल ने राकेश वर्मा को बिसवां का बेटा बताते हुए जनता की सेवा के लिए तत्पर रहने की बात कही। बन्नी, पखनियापुर, मझिगवां, सांडा समेत दर्जनों गांवों में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजवीर वर्मा, ईरशाद, रामपाल भार्गव और ज्ञानेंद्र वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...