सीतापुर, अक्टूबर 4 -- Sitapur News: रेउसा, संवाददाता। बम्हनावा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक बार फिर आठवीं की छात्रा की तबीयत खराब होने का मामला प्रकाश में आया है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब केजीबीवी की छात्रा अचानक से बीमार हो गई हो। शनिवार देर शाम कक्षा आठ की छात्रा तानिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तेज खांसी, सांस लेने में तकलीफ और लगातार हिचकी आने लगी। हालत गंभीर होने पर विद्यालय प्रबंधन ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। छात्रा के अनुसार दोपहर में विद्यालय में भोजन करने के कुछ घंटे बाद ही उसकी हालत खराब होने लगी थी। सीएचसी के डॉक्टर नरेश चौधरी ने बताया कि छात्रा को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। छात्रा का प...