सीतापुर, अक्टूबर 15 -- Sitapur News: महमूदाबाद। नगर के पुरवार वैश्य धर्मशाला में चल रहे पंचम दुर्गा पूजा महोत्सव के पांचवें दिन गुरूवार को भव्य ज्योति यात्रा निकाली गई। ज्योति यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुये। विश्व प्रसिद्ध नैमिषारण्य धाम स्थित मां ललिता देवी मंदिर से प्रज्वलित कर लाई गई अखंड ज्योति नगर के रामकुंड चौराहा स्थित काली मंदिर पहुंची। वहां से सुहागिन महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ भव्य ज्योति के साथ शोभायात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ खैराबाद आश्रम भुइयांताली के महंत बजरंग मुनि दास ने किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए दुर्गा मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर और मां संकटा देवी धाम सहित प्रमुख मंदिरों से होकर पुनः पुरवार वैश्य धर्मशाला स्थित देवी पंडाल में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां भक्तों ने जयकारों के साथ मां ललिता...