सीतापुर, अक्टूबर 29 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। अखंड सौभाग्य की कामना के साथ गुरूवार को सुहागिनों ने करवाचौथ का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। धरती पर इन सजी-संवरी सुहागिनों को देख आसमान में चांद भी निकलने में संकोच करता नजर आया। हालांकि जब वह निकला तो उल्लास और उमंग फूट पड़ा, व्रत रखने वाली सुहागिनें आनंदित हो गईं। चलनी की ओट से चांद का दीदार करने के बाद चंद्र देव को अर्ध्य देकर सुहागिनों ने चलनी से ही अपने पति का दीदार किया। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण किया गया। सोलह श्रंगार कर सुहागिनों ने दिन भर निर्जला व्रत रखने के बाद विधि-विधान से पूजन किया। सजी-धजी महिलाओं ने चांद के दीदार के साथ जीवनसाथी का दीदार कर सुहाग की सलामती के लिए प्रार्थना की। इसके बाद बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। करवा चौथ के व्रत को लेकर गुरूवा...