Sitapur News: करंट की चपेट में आने से तीन पालतू पशुओं की मौत
सीतापुर, अगस्त 31 -- Sitapur News: अटरिया। सिधौली ग्रामीण उपकेंद्र के गंधौली फीडर पर बिजली विभाग की लापरवाही से तीन पालतू सुअरों की करंट लगने से मौत हो गई। बलदेवनगर निवासी पीड़ित फत्तू सोमवार तड़के जयपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अपने जानवर चराने गया था, जहां जमीन पर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लाइनमैन की कार्यशैली के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची अटरिया पुलिस ने मामला शांत कराया। ग्रामीण जेई रामौतार सिंह ने बताया कि तार जुड़वा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.