Sitapur News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
सीतापुर, जुलाई 7 -- Sitapur News: तंबौर, संवाददाता। कमलापुर इलाके में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तंबौर के दलपतपुर निवासी कमलेश (25) सोमवार शाम को गांव के ही राकेश अवस्थी के घर पर काम करने गया था। इस बीच कमलेश करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेउसा ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: करंट लगने से चप्पल दुकानदार की मौत यह भी पढ़ें- Bhabua News: करंट की चपेट में आने से ठकुरहट के युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.