सीतापुर, अक्टूबर 29 -- Sitapur News: तंबौर, संवाददाता। रेउसा के भवानीपुर स्थित गोदाम में करंट की चपेट में आकर बुधवार रात एक ठेलिया चालक की मौत हो गई। हादसे के समय वह गोदाम में ठेलिया खड़ी करने गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिवार वालों ने जांच की मांग की है। तंबौर के भवानीपुर मखुबेहड निवासी पताली के मुताबिक सर्वेश (28) रेउसा के भवानीपुर स्थित त्रिभवन लाल शर्मा के यहां खेती का काम करता था। बुधवार देर शाम सर्वेश खेत का काम निपटाकर त्रिभुवन के घर पर ठेलिया खड़ी करने गया था। परिवार वालों के मुताबिक इस बीच घर में निकली सरिया में उतरे करंट की चपेट में आकर सर्वेश गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार सुन आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सर्वेश को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ...