Sitapur News: कटान रोकने के लिए बनाऐ गए स्टड धंसें, कटान का खतरा बढ़ा
सीतापुर, अगस्त 31 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा और शारदा नदियां उफान पर हैं। सोमवार को बैराजों से 3.66 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। शारदा नदी में 1,26,629 और घघरा में 1,59,570 क्यूसेक पानी पास हो रहा है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद दोनों नदियों के जलस्तर में बृद्धि दर्ज की गई है। जिसके बाद लहरपुर, महमूदाबाद और बिसवां तहसीलों के 300 से ज्यादा गांवो में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हालांकि जलस्तर बढ़ने के साथ ही लहरपुर तहसरील के खाना मरोड़ में कटान में कमी आई है। जबकि बिसवां के मेउढ़ी छोलहा में शारदा अभी भी आंशिक रूप से कटान कर रही है। 24 घंटे में यहां कटान के चलते दो बीघा जमीन नदी में समा गई है। कटान कम होने के बाद प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं महमूदाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.