Sitapur News: कच्ची दीवार के मलबे के नीचे दबकर महिला घायल
सीतापुर, सितम्बर 28 -- Sitapur News: सिधौली, संवाददाता। सिधौली स्थित मायके आई महिला सोमवार को घर की कच्ची दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। नैमिषारण्य के चौपरिया निवासी विनीता सिधौली अपने मायके मोहद्दीपुर आई हुई थी। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी। सोमवार को विनीता बाथरूम की तरफ गई थी इस बीच कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई थी। विनीता मलबे के नीचे दब गई। चीख पुकार सुन परिवार व आसपास के लोग जुट गए। आनन- फानन में परिजन उन्हें मलबे से निकालकर सीएचसी सिधौली ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.