सीतापुर, अगस्त 7 -- Sitapur News: रामपुर मथुरा, सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर में रामपुर मथुरा के विशेषण मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार जिम ट्रेनर सामने से आ रही बाइक से टकरा कर ट्रक के नीचे चला गया। ट्रक में फंसकर वह 50 मीटर तक घिसटता गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक व दूसरा बाइक सवार गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। रामपुर मथुरा के तुलसीपुर निवासी रणजीत सिंह (34) जिम ट्रेनर थे। शुक्रवार को वह सदरपुर स्थित जिम में ट्रेनिंग देकर बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब नौ बजे वह रामपुर मथुरा के विशेषण मार्ग पर पहुंचे ही थे तभी आगे चल चल रही ट्रक को ओवरटेक करने के लिए रणजीत ने बाइक की रफ्तार बढ़ाई। इस बीच रणजीत सामने से आ रही बा...