सीतापुर, अगस्त 4 -- Sitapur News: बिसवां संवाददाता बिसवां ब्लाक के अंतर्गत शिक्षा मित्रों को जनगणना कार्य के दौरान उनको मिलने वाले मानदेय का पैसा दूसरो के खातों में भेज दिया गया है। जबकि जनगणना करने वाले शिक्षा मित्रों का पैसा अभी तक नही मिला है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ शाखा बिसवा इकाई के शिक्षा मित्रों द्वारा जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिसवां के कार्यालय में देकर मांग की है कि शिक्षा मित्रों के खाते में मानदेय भेजा जाए और गलत खाते में भेजे गए मानदेय की जांच करवाई जाए। ज्ञापन देने वालों में शैलेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, आनंद मिश्रा, कफील अहमद, ऋतुराज वर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...