सीतापुर, नवम्बर 14 -- Sitapur News: बिसवां, संवाददाता। मतदाताओं को जागरुक करने और जनगणना कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को बिसवां स्थित बच्चू लाल रामदुलारी महाविद्यालय मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए एसडीएम राहुल सिंह ने नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने तथा फार्म-6, 7 और 8 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की अहम भूमिका होती है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन...