Sitapur News: एनसीसी ऑफिस रोड पर निकल रहे भारी वाहन, लग रहा जाम
सीतापुर, अगस्त 7 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। शहर के व्यस्ततम एनसीसी ऑफिस रोड पर नियम विपरीत भारी वाहनों की आवाजाही बनी हुई है। ऐसे में स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर आधा दर्जन के करीब कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं, जहां से प्रतिदिन संख्या में छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। छुट्टी के समय बच्चों की भीड़ और भारी वाहनों की वजह से जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। समस्या की मुख्य वजह दिन के समय भी इस रोड से होकर गुजरने वाले निर्माण सामग्री लदे भारी-भरकम लोडेड वाहन हैं। इन वाहनों की वजह से अक्सर लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं इस मार्ग पर कई क्लीनिक भी हैं। यही नहीं पुलिस विभाग से संबंधित सामान की दुकानें भी इसी पटरी पर होने के कारण दुकानदार और खरीदार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.