सीतापुर, सितम्बर 23 -- Sitapur News: सिधौली, संवाददाता। विकास खंड परिसर में बुधवार को तीसरे दिन भी सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद शिविर आयोजित किया गया। विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों के ऑनलाइन आवेदन कराए गए। शिविर में ई-गवर्नेंस और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए आवेदन कराए जा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि विभागीय स्टॉलों पर प्रतिदिन ऑनलाइन आवेदन कराए जा रहे हैं। प्रयास है कि पात्रता की श्रेणी में आने वाला कोई भी व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: सेवा संकल्प अभियान के तहत यमकेश्वर में लगा बहुउद्देशीय शिविर उन्होंने कहा कि ...