Sitapur News: एक ही ईसीजी मशीन से हार्ट और टीबी मरीजों की जांच, संक्रमण का बढ़ा खतरा
सीतापुर, अगस्त 6 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था मरीजों की चिंता बढ़ा रही है। अस्पताल में ईसीजी जांच के लिए केवल एक ही मशीन उपलब्ध है, जिससे हृदय रोगियों के साथ-साथ टीबी (क्षयरोग) से पीड़ित मरीजों की भी जांच की जा रही है। चिकित्सकों के मुताबिक टीबी एक संक्रामक रोग है, ऐसे में एक ही जांच कक्ष और मशीन का उपयोग किए जाने से संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है।स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति अस्पताल में प्रतिदिन करीब 40 से 50 मरीज ईसीजी जांच कराने पहुंचते हैं। इनमें हृदय रोगियों के अलावा अन्य मरीज भी शामिल रहते हैं। वहीं, चिकित्सकों द्वारा रोजाना 15 से 20 टीबी मरीजों को भी ईसीजी जांच के लिए इसी कक्ष में भेजा जाता है। इससे सामान्य मरीजों और उनके तीमारदारों में संक्रमण को लेकर चिंता बनी रहती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.