Sitapur News: एक माह पूर्व 6.61 करोड़ से बने कटानरोधी जियो ट्यूब धंसे
सीतापुर, जुलाई 30 -- Sitapur News: तंबौर, संवाददाता। शारदा नदी के किनारे कटान से सुरक्षा के लिए बसंतापुर के पास 6 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से निर्मित 300 मीटर लंबी तटबंध परियोजना का अभी हाल ही में निर्माण हुआ है। जिसके कई जियो ट्यूब धंस गए हैं। जिसके बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वहीं परियोजना के कई हिस्सों में धंसाव दिखाई देने लगा है, जिससे आगामी दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने पर तटबंध की मजबूती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार परियोजना में 45-45 मीटर की दूरी पर 13 स्टड बनाए गए थे, जिनमें कुल 90 जियो ट्यूब लगाए गए। इनमें से करीब 24 जियो ट्यूब नदी में धंस गए हैं, जिसके कारण तटबंध कई स्थानों पर धंस गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत और सुदृढ़ीकरण नहीं कराया गया तो बरसात के दौरान हालात गंभीर हो सकते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.