सीतापुर, नवम्बर 7 -- Sitapur News: महमूदाबाद। अधर्म पर धर्म की विजय प्राप्त कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के वन से वापस आने का उत्सव दीपावली पूरे विश्व के लिए प्रेरणा दायक है। समाज में शांति एवं खुशहाली के साथ सद्भावना का माहौल बनाए रखने के लिए रामराज्य आदर्श उदाहरण है। जाति-पांति, ऊंच-नीच और अमीर-गरीब का भेदभाव भुलाकर आपस में एकता व सद्भाव से रहने की प्रेरणा हमें रामराज्य से ही मिलती है। उक्त बातें सीता ग्रुप आफ एजूकेशन के चेयरमैन आरके वाजपेयी विरल ने शनिवार को आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के वन से वापस आने के बाद अयोध्यापुरी में मनाए गए दीपावली उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के पश्चात कही। यह भी पढ़ें- Garhwa News: रंगोली प्रतियोगिता में ब्रह्मपुत्र सदन अव्वल इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनन्त रत...