सीतापुर, अगस्त 13 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। लगातार बारिश के बाद भी उमस भरी चिपचिपी गर्मी और तेज धूप ने गुरुवार को आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश न होने से तापमान के साथ-साथ हवा में नमी बढ़ गई। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार हवा में आर्द्रता का स्तर रिकॉर्ड 81 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसी वजह से पारा सामान्य होने के बाद भी वास्तविक अहसास 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक का हो रहा है। ऐसे में घरों के भीतर भी राहत नहीं मिल रही है। तेज धूप से बचाव के लिए लोगों को मुंह ढककर निकलना पड़ रहा है।एक तरफ जहां इस भीषण उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, वहीं दूसरी तरफ बार बार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति ने भी लोगों की परेशानियों को बढ़ाने का काम किया है। शहर के कोट, बैंक ऑफ बड़ौदा के आसपास...