Sitapur News: उधार के 100 रुपये मांगने पर दंपति को लाठी से पीटा, दो पर मुकदमा
सीतापुर, अक्टूबर 30 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सदरपुर इलाके में उधार दिये 100 रुपये वापस मांगना एक व्यक्ति को मंहगा पड़ गया। आरोपी ने लाठी से उसकी पिटाई कर दी। चीख पुकार पर बीच बचाव करने आई पत्नी की भी पिटाई कर दी। तहरीर पर सदरपुर पुलिस दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सदरपुर के लालपुर निवासी शैलेन्द्र के मुताबिक उनके भाई रविन्द्र से गांव के ही विकास ने कुछ दिन पहले 100 रुपये उधार लिये थे। बीते गुरुवार को भाई रविन्द्र ने विकास से उधार दिए 100 रुपये वापस मांगे तो वह गालियां देने गला। विरोध पर आरोपी विकास ने लाठी से रविंद्र की लात- घूसों से पिटाई कर दी। चीख पुकार पर रविन्द्र की पत्नी अनीता बीच बचाव के लिए आई तो उसको भी पीट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी धमकाते हुए भाग गया। थाना प्रभारी सदरपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.