सीतापुर, सितम्बर 8 -- Sitapur News: सिधौली, संवाददाता। सिधौली के जयरामनगर में मंगलवार को समाज सेवियों द्वारा एक आध्यात्मिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक गोष्ठी में मुख्य वक्ता ज्ञानेश ने समाज को सही दिशा दिखाने और जीवन को सफल बनाने के लिए प्रभु भक्ति और सत्संग को अनिवार्य बताया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए ज्ञानेश ने कहा कि परमात्मा के नाम का निरंतर स्मरण करने से ही मनुष्य का वास्तविक कल्याण संभव है। सांसारिक सुख क्षणिक हैं, जबकि ईश्वर की भक्ति ही जीवन को परम आनंद और मोक्ष की ओर ले जाती है। कार्यक्रम में राजा राम ,संजय , सोनू ,अलोक आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...