सीतापुर, अगस्त 20 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। बीते 35 दिनों से संदना इलाके में बाघिन की दहशत बनी हुई है। लगातार क्षेत्र में बाघिन के पग चिन्ह मिल रहे हैं। लेकिन वन विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी बाघिन की सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है। एक बार फिर संदना के रसुलवा से करीब चार किमी की दूरी पर इमली पुरवा इलाके में एक बार फिर बाघिन के ताजा पग चिन्ह मिले हैं। इसके बाद आस-पास इलाके में दहशत फैल गई है। पगचिन्ह मिलने के बाद इमली पुरवा में भी विभाग पिंजरा लगाने जा रहा है और पड़वा बांधने की कवायद भी चल रही है। इसके अलावा पहले भी बाघिन को ट्रैक करने के लिए वन विभाग की ओर से बिजुवामऊ और रसूलवा में दो जगह पड़वा भी बंधवाया गया है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार कांबिंग कर रही है। 15 जुलाई को संदना इलाके में ही बाघिन एक किसान को मारकर खा गई ...