Sitapur News: इनर व्हील क्लब बिसवां में हुआ चेयरमैन विजिट
सीतापुर, अक्टूबर 2 -- Sitapur News: बिसवां संवाददाता बिसवां स्थित निजी अस्पताल इनर व्हील क्लब ऑफ बिसवां का डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजिट कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। क्लब अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, सचिव निधि सिंघल, कोऑर्डिनेटर रेनू मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष शिवानी अग्रवाल, आईएसओ तुलसी, एडिटर रिशु अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष गुरमीत कौर सहित क्लब की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं। मंच संचालन अंजलि राजवंशी ने किया। इस दौरान क्लब की ओर से रक्तदान, बालिकाओं की शिक्षा व स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंद परिवारों की मदद और पर्यावरण संरक्षण जैसे सेवा कार्यों की जानकारी दी गई। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यों का उत्साह बढ़ाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.