Sitapur News: आवारा कुत्तों ने राहगीरों को दौड़ाकर नोचा, ग्रामीणों ने बचाया
सीतापुर, सितम्बर 20 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। रामकोट इलाके में शनिवार रात आवारा कुत्तों के झुंड ने घर लौट रहे दो राहगीरों पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने राहगीरों को नोच-नोच कर लहूलुहान कर दिया। राहगीरों के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने किसी तरह लाठी-डंडे पीटकर कुत्तों को भगाया। ग्रामीणों की मदद से घायल राहगीरों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एआरवी इंजेक्शन लगाया गया है। रामकोट क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के इरफान और अनवर शनिवार रात काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे दोनों गांव के बाहर सड़क से गुजर रहे थे, तभी वहां मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने उनका पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर दौड़ाने के बाद कुत्तों ने दोनों को घेर लिया और हमला कर दिया। अचानक हमले से द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.