Sitapur News: आरोपी गिरफ्तार
सीतापुर, जुलाई 24 -- Sitapur News: महोली। शोशल मीडिया पर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें महोली निवासी एक युवक यज्ञोपवीत का अपमान करता नजर आ रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। नेवादा निवासी अंकुल मौर्य ने मुकदमा दर्ज कराया कि छहेलिया निवासी अंशुल अर्कवंशी ने शोशल मीडिया के माध्यम से यज्ञोपवीत का अपमान करते हुए आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। जिससे समाज में रोष व्याप्त है। इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.