Sitapur News: आरा मशीन पर छापा, लकड़ी लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज
सीतापुर, सितम्बर 19 -- Sitapur News: तम्बौर, संवाददाता। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ गांजर तिराहे के पास संचालित एक आरा मशीन की जांच की। मौके पर लकड़ी से लदी मिली दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को परिवहन विभाग की टीम ने नियमों के उल्लंघन में सीज कर दिया। लकड़ी प्रतिबंधित प्रजाति की होने की आशंका पर संबंधित विभाग से भी जांच कराई जा रही है।
सरकारी जमीनों की जांच तहसीलदार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सरकारी जमीनों की पैमाइश और कब्जों की जांच करने निकले थे। इसी दौरान गांजर तिराहे के पास संचालित आरा मशीन पर पहुंचे। प्रशासन के मुताबिक संचालक से मशीन के संचालन से संबंधित कागजात और अभिलेख मांगे गए, लेकिन वह मौके पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। परिसर की जांच में लकड़ी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी मिलीं। तहसीलदार ने दोनों वाहनों को पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.