Sitapur News: आनन्दी देवी सरस्वती विद्या मन्दिर में धूमधाम से मना राधा-कृष्ण उत्सव
सीतापुर, सितम्बर 10 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। आनन्दी देवी सरस्वती विद्या मन्दिर में गुरुवार को गणेश चतुर्थी एवं राधा-कृष्ण रूप सज्जा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राम निवास सिंह और प्राथमिक विभाग की प्रभारी हिमांशी रस्तोगी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन का मुख्य आकर्षण नर्सरी से कक्षा दो तक के छोटे-छोटे बच्चे रहे, जो राधा-कृष्ण की सुंदर और मनमोहक वेशभूषा में सज-धज कर आए थे। बच्चों ने श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी और सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया जैसे भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन मीना सिंह द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। अंत में प्राथमिक विभाग की प्रभारी हिमांशी रस्तोगी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार जताया। इस अवस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.