सीतापुर, जुलाई 13 -- Sitapur News: सीतापुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर 14 जुलाई को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला खैराबाद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित होगा। जिसमें कंपनियों द्वारा अभ्यार्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और आईटीआई से प्रशिक्षित युवाओं के साथ-साथ अन्य योग्य अभ्यर्थी भी इस मेले में शामिल हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेला, 54 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र यह भी पढ़ें- Raebareli News: 14 जुलाई को रोजगार मेला यह भी पढ़ें- Balrampur News: विश्व युवा कौशल दिवस पर आज लगेगा रोजगार मेला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...