Sitapur News: आंधी-बारिश से एचटी लाइन पर गिरा पेड़, टूटे खंभे
सीतापुर, अक्टूबर 7 -- Sitapur News: मिश्रिख, संवाददाता। तेज आंधी के साथ हुई भारी बारिश की वजह से तहसील चौराहे पर एक विशाल पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। बुधवार को आई आंधी इतनी तेज थी कि नगर के कई वार्डों में एलटी लाइन के आधा दर्जन पोल और तार उखड़कर सड़कों पर आ गिरे। जिस वजह से क्षेत्र की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। बिजलीकर्मियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया, लेकिन विभागीय अधिकारियों के अनुसार रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जिससे तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं को पूरी रात घने अंधेरे में गुजारनी पड़ी। कर्मचारी सड़कों पर गिरे पेड़ों की कटाई करने, उखड़े हुए खंभों को दोबारा खड़ा करने और नए पोल-तार लगाने के काम में जुटे हुए हैं। गुरुवार तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बहाल होने की संभावना है। गनीमत यह रही कि इस आंधी पानी में किसी भी प्रकार की जनहानि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.