सीतापुर, जुलाई 27 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित श्रीचंद्रशेखर मधुसूदन दीक्षित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थित बेहद दयनीय है। यहां मरीजों के लिए पर्याप्त दवाएं तक नहीं हैं। दवाओं को लेकर हालात ये हैं कि अस्पताल में लगे दवा उपलब्धता बोर्ड में दर्ज 51 में से 50 दवाएं नहीं हैं। बोर्ड में दर्ज दवाओं में से सिर्फ एक ही दवा उपलब्ध है। हालांकि जिम्मेदार चिकित्सकों का दावा है कि जरुरी दवाएं उपलब्ध हैं। कुछ दवाएं नहीं हैं। उनको लेकर पत्राचार किया जा रहा है। आयुर्वेदिक चिकित्सालय में हर रोज करीब 100 लोग इलाज के लिए आते हैं।अस्पताल की दुर्दशा सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित श्रीचंद्रशेखर मधुसूदन दीक्षित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थित का जायजा लिया गया, तो वहां बरामदे में एक भी पंखा नहीं लगा था। अन्य व्यवस्थाएं भी...