Sitapur News: अवैध मिट्टी खनन कर रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी
सीतापुर, अक्टूबर 21 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। तहसील खैराबाद के अंतर्गत आने वाले ग्राम मिर्जापुर में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किए जाने की सूचना पर मंगलवार देर रात राजस्व टीम ने छापेमारी की। जहां मौके से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कमलापुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। नायब तहसीलदार खैराबाद विवेक तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार रात लगभग 11 बजे जब प्रशासनिक टीम जब मौके पर पहुंची, तो वहां तीन ट्रैक्टरों के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। टीम को देखते ही खनन माफियाओं और चालकों में हड़कंप मच गया। भागने की आपाधापी में मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर मौके पर ही पलट गई। ऐसे में राजस्व टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.