Sitapur News: अर्धवार्षिक और छूटी सतत मूल्यांकन परीक्षाएं शुरू
सीतापुर, अक्टूबर 21 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं के साथ-साथ छूटी हुई सतत मूल्यांकन परीक्षाएं भी बुधवार से शुरू हो गई हैं। यह परीक्षाएं छह नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में शहर के उजागर लाल इंटर कॉलेज में भी अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र पांडे ने बताया कि हाल ही में बाढ़ राहत केंद्र बनाए जाने के बावजूद सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर परीक्षाएं शुरू कराई गई हैं। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और सुचितापूर्ण बनाने के लिए एक विशेष सचल दल (फ्लाइंग स्क्वाड) गठित किया गया है। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी अमित त्रिपाठी, संदीप कुमार शुक्ला, डॉ. कामना शुक्ला, महेश नारायण मिश्रा, जगदीप प्रसाद यादव, सुशील कुमार वर्मा, मनोज कुमार प्रधान आदि म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.