Sitapur News: अभाविप के सदस्यता अभियान में छात्र-छात्राओं ने ली सदस्यता
सीतापुर, सितम्बर 10 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) अवध प्रांत के महासदस्यता अभियान के तहत सीतापुर नगर इकाई की ओर से एक निजी महाविद्यालय में सदस्यता शिविर लगाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। शिविर में अभाविप कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को संगठन के उद्देश्यों, गतिविधियों और छात्रहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। युवाओं से शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिला संगठन मंत्री हर्षित सिंह भालेसुल्तान, तुसित साहनी, प्रशांत श्रीवास्तव और उत्कर्ष सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.