Sitapur News: अब जिला अस्पताल में बच्चों-युवाओं के दिल की होगी मुफ्त जांच
सीतापुर, अगस्त 25 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। जिले के बच्चों, किशोरों और युवाओं में खास तौर से हृदय संबंधी बीमारी की जांच अब जिला अस्पताल में ही मुफ्त हो सकेगी। अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से टूडी ईको मशीन पहुंच चुकी है। मशीन को स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।
जांच शुरू कराने की तैयारी पीजीआई से स्टाफ बुलाया गया है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जल्द ही मरीजों को इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। जिला अस्पताल में अभी हृदय की विस्तृत जांच के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों या दूसरे बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख करना पड़ता है। खासकर बच्चों में जन्मजात हृदय दोष की जांच के लिए अभिभावकों को अतिरिक्त खर्च और भागदौड़ करनी पड़ती है। नई मशीन शुरू होने के बाद यह जांच जिला अस्पताल में ही उपलब्ध होगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निशांत गुप्ता न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.