Sitapur News: अनीस अहमद को दी बधाई
सीतापुर, अगस्त 6 -- Sitapur News: पैंतेपुर। सपा युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष पद पर अनीस अहमद को मनोनीत किए जाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की है। नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए समाजसेवी अजमल सेठ ने कहा की अनीस अहमद कस्बा पैंतेपुर के माहनगर वार्ड सभासद है जो कि युवाओं में काफी लोकप्रिय है। उन्हें उम्मीद है कि नवनियुक्त नगर अध्यक्ष युवाओं को साथ लेकर सामाजिक सेवा, जनसमस्याओं के समाधान और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं मोहम्मद असद उर्फ बबलू, दानिश ने भी नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Sitapur News: अनीस अहमद को दी बधाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.